रांची : तीन राष्ट्रीय फेलोशिप में 27 का चयन

Updated at : 21 Aug 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : तीन राष्ट्रीय फेलोशिप में 27 का चयन

स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप में झारखंड से किसी का चयन नहीं रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा संचालित तीन राष्ट्रीय फेलोशिप में झारखंड के कुल 27 विद्यार्थियों का चयन किा गया है. इनमें नेशनल फेलोशिप फॉर अदर बैकवर्ड क्लासेस सत्र 2018-19 के लिए कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इसी प्रकार […]

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप में झारखंड से किसी का चयन नहीं
रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा संचालित तीन राष्ट्रीय फेलोशिप में झारखंड के कुल 27 विद्यार्थियों का चयन किा गया है. इनमें नेशनल फेलोशिप फॉर अदर बैकवर्ड क्लासेस सत्र 2018-19 के लिए कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है.
इसी प्रकार मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप फॉर माइनॉरिटी स्टूडेंट सत्र 2018-19 के लिए 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जबकि राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप फॉर डिसेबिलिटीज सत्र 2018-19 के लिए झारखंड से एक विद्यार्थी का चयन हुआ है. चयनित विद्यार्थी को प्रति माह राशि उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं यूजीसी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप 2018-19 के लिए इस बार झारखंड से किसी का भी चयन नहीं हुआ है.
चयनित विद्यार्थियों को फुल टाइम शोध कार्य के लिए फेलोशिप मिलेगी. लगभग सभी फेलोशिप में जेआरएफ के लिए 25 हजार रुपये दो वर्ष के लिए और एसआरएफ के लिए 28 हजार रुपये दो वर्ष के लिए मिलेंगे. इसके अलावा ह्यूमैनिटीज व सोशल साइंस के लिए दो वर्ष की खातिर प्रति वर्ष 10 हजार रुपये व 20500 रुपये, साइंस व इंजीनियरिंग के लिए क्रमश: 12 हजार रुपये व 25 हजार रुपये प्रति वर्ष तथा रीडर व एचअारए, असिस्टेंट के लिए अलग-अलग राशि दी जायेगी.
किस फेलोशिप में किसका चयन
नेशनल फेलोशिप फॉर अदर बैकवर्ड
नाम विवि
शहबाज अहमद केंद्रीय विवि, झारखंड
पूजा रानी बीआइटी मेसरा
दुर्गेश कुमार केंद्रीय विवि, झारखंड
रूकैया कौशर बीआइटी मेसरा
रीमा कुमारी केंद्रीय विवि, झारखंड
दीपक कुमार बीआइटी मेसरा
प्रीति सागर केंद्रीय विवि, झारखंड
शाहिना परवीन खान विनोबा भावे विवि
चंद्रेश प्रसाद केंद्रीय विवि, झारखंड
अभिषेक कुमार बीआइटी मेसरा
उज्मा आफरीन बीआइटी मेसरा
दशरथ महतो केंद्रीय विव, झारखंड
नेहा प्रजापति रांची विश्वविद्यालय
रोजा साहु बीआइटी मेसरा
मनीषा बिरसा कृषि विवि
मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप फॉर माइनॉरिटी
नाम विवि
नियाज अहमद रांची विश्वविद्यालय
नीलम तिरू रांची विश्वविद्यालय
मो अमजद कान रांची विश्वविद्यालय
शाहिना परवीन खान विनोबा भावे विवि
नसरीन खातून विनोबा भावे विवि
शाबाज परवीन रांची विश्वविद्यालय
मो अरशद विनोबा भावे विवि
जबीं शादिक विनोबा भावे विवि
आसमां खातून रांची विश्वविद्यालय
नूर उस सबा विनोबा भावे विवि
मोनिका बोदरा रांची विश्वविद्यालय
राजीव गांधी नेेशनल फेलोशिप
नाम विवि
मनोज विश्वकर्मा विनोबा विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola