रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में स्कूटी छोड़ कर जमशेदपुर भागा था सेना का जवान

Updated at : 18 Aug 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में स्कूटी छोड़ कर जमशेदपुर भागा था सेना का जवान

रांची : दीपा टोली के आर्मी कैंप परिसर स्थित आवास में पत्नी मनीषा की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के कल्याण से गिरफ्तार लांस नायक अठावले देशपाल प्रभुदास को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. इससे पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की. उसने बताया कि खादगढ़ा बस स्टैंड में उसने स्कूटी छोड़ दिया था. […]

विज्ञापन
रांची : दीपा टोली के आर्मी कैंप परिसर स्थित आवास में पत्नी मनीषा की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के कल्याण से गिरफ्तार लांस नायक अठावले देशपाल प्रभुदास को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. इससे पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की.
उसने बताया कि खादगढ़ा बस स्टैंड में उसने स्कूटी छोड़ दिया था. वहां से वह बस से जमशेदपुर, जमशेदपुर से ट्रेन से हावड़ा और हावड़ा से महाराष्ट्र गया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर से स्कूटी बरामद कर ली.
पत्नी की हत्या की वजह पूछने पर उसने बताया कि वह इस बात को लेकर नाराज था कि उसके ससुराल में तीन-तीन गाड़ियां होने के बावजूद उसे गाड़ी से कोई स्टेशन छोड़ने नहीं जाता था. इस बात को लेकर उसने अपनी पत्नी से शिकायत की थी. तब उसकी पत्नी अपने मायके वालों का पक्ष लेते हुए उससे झगड़ा करने लगी. इस बात से गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola