किसी की जरूरत नहीं, 65 प्लस जीतेंगे : नंदकिशोर यादव
Updated at : 15 Aug 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि वह एकीकृत बिहार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है़ं 1983 से 2003 तक पूरा झारखंड घूम चुके हैं. झारखंड में भाजपा की ताकत दोगुनी हुई है़ केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के बल पर […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि वह एकीकृत बिहार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है़ं 1983 से 2003 तक पूरा झारखंड घूम चुके हैं. झारखंड में भाजपा की ताकत दोगुनी हुई है़ केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के बल पर झारखंड में 65 प्लस का लक्ष्य पूरा किया जायेगा़ हमें किसी और की आवश्यकता नहीं है़ श्री यादव पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्य को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा दें, तो यह लक्ष्य दूर नहीं है़ केंद्र और राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, एससी, महिलाओं के लिए जो काम किया है, वह पहले नहीं हुआ़ यह पूछे जाने पर कि बिहार में जदूय के साथ गठबंधन है, लेकिन जदयू राज्य सरकार के कार्यों की आलोचना कर रहा है, वह अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रहा है़
इस पर श्री यादव ने कहा कि जदयू के साथ हमारा बिहार में विकास के मुद्दे पर गठबंधन है़ जदयू ने गुजरात, मध्य प्रदेश, नाॅर्थ इस्ट में हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा है़ विधानसभा चुनाव में हमें चिंता नहीं है कि कौन हमारे खिलाफ लड़ेगा़ झारखंड में राजद बिखर गया, बिहार में भी बिखर रहा है़
प्रतिपक्ष के नेता बजट सत्र में एक दिन के लिए सदन जाते हैं, अपना भाषण तक नहीं देते है़ं परिवारवाद की राजनीति खत्म हो रही है़ विपक्ष का हाल खराब है़ इसके नेता या तो जेल में हैं या बेल पर है़ं यह पूछे जाने पर कि आजसू के साथ गठबंधन करेंगे या नहीं. श्री यादव ने कहा कि आजसू से हमारा गठबंधन पहले से चलते आ रहा है़ मौके पर महामंत्री दीपक प्रकाश और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे़
370 पर कांग्रेस के साथ जानेवालों से जवाब मांगेगी जनता : श्री यादव ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है़ 370 के कारण जम्मू-कश्मीर के एसटी-एससी को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा था़ वहां 10 लाख से ज्यादा आदिवासी है़ं 1950-60 में वहां वाल्मीकि समाज के लोगों को बसाया गया था़ कानून बना दिया गया कि ये केवल शौचालय सफाई का काम करेंगे़
इनके बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही थी़ उमर अब्दुल्ला बाहरी से शादी करते हैं, तो उनके बच्चे को नौकरी मिल जाती है़ वहीं उनकी बहन बाहरी से शादी करती है, तो नौकरी नहीं मिलती़ नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस असमानता को खत्म किया़ लेकिन कांग्रेस देशहित ही जगह वोट बैंक की राजनीति कर रही है़ विधानसभा चुनाव में जो भी दल कांग्रेस के साथ जायेंगे, जनता उनसे 370 पर जवाब मांगेगी़
सजायाफ्ता से मिलने क्यों जाऊं
यह पूछे जाने पर कि आपके प्रदेश के नेता लालू प्रसाद यादव जेल में बंद हैं, क्या आप उनसे मिलने जायेंगे़ श्री यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नजर नहीं आ रही है़ जेल में सजायाफ्ता से मिलें, जरूरी नहीं है़ वर्तमान परिस्थिति में मैं यह जरूरी नहीं समझ रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




