मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट ही मंगायेंगे कीमो की दवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी की दवा मंगाने के मुद्दे पर गुरुवार को र��डियोथेरेपिस्ट और मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट आपस में भिड़ गये थे. बहस इतनी बढ़ी कि मामला रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह के पास पहुंच गया. पूरा मामला समझने के बाद निदेशक ने आदेश दिया कि कीमोथेरेपी मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट की […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी की दवा मंगाने के मुद्दे पर गुरुवार को रेडियोथेरेपिस्ट और मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट आपस में भिड़ गये थे. बहस इतनी बढ़ी कि मामला रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह के पास पहुंच गया.
पूरा मामला समझने के बाद निदेशक ने आदेश दिया कि कीमोथेरेपी मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट की जिम्मेदारी है, इसलिए दवा उन्हीं के निर्देश पर मंगायी जायेगी. दरअसल, रिम्स में मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट की नियुक्ति से पहले किमोथेरेपी देने का काम रेडियोथेरेपिस्ट ही करते थे. अब मेडिसिन अंकोलॉजिस्ट ने इस प्रक्रिया पर एतराज जता दिया.
कहा कि किसी भी हाल में एक व्यक्ति का एकाधिकार नहीं चलेगा. कैंसर के मेडिसिन विंग की जिम्मेदारी मेरी है, इसलिए दवाएं मैं ही लिखूंगा. बेहतर होगा कि रेडियोथैरेपिस्ट अपना काम करें. इसी मुद्दे पर दोनों में कहा-सुनी हो गयी. इसके बाद मेडिकल अंकोलॉजिस्ट ने मामले की शिकायत रिम्स निदेशक से कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










