रांची : डॉक्टरों की हड़ताल आज, रिम्स ओपीडी हो सकता है बाधित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : आइएमए के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार सुबह 6:00 बजे से गुरुवार सुबह 6:00 बजे तक राज्य भर के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे. केंद्र सरकार द्वारा लाये गये एनएमसी के विरोध में नेशनल आइएमए ने देशभर में 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का एलान किया है. झारखंड आइएमए अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने इसका […]
विज्ञापन
रांची : आइएमए के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार सुबह 6:00 बजे से गुरुवार सुबह 6:00 बजे तक राज्य भर के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे. केंद्र सरकार द्वारा लाये गये एनएमसी के विरोध में नेशनल आइएमए ने देशभर में 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का एलान किया है. झारखंड आइएमए अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने इसका समर्थन करते हुए हड़ताल की घोषणा की है.
इस दौरान इमरजेंसी इस दौरान इमरजेंसी पोस्टमॉर्टम और डिलिवरी समेत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य चिकित्सकीय कार्य प्रभावित रहेंगे. रिम्स समेत मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर भी इस हड़ताल का असर पड़ेगा. रिम्स के जूनियर डॉक्टर एवं छात्र भी इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं.हालांिक, रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा है की सामान्य दिनों की तरह रिम्स का ओपीडी संचालित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










