10 अगस्त को झारखंड आयेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

रांची : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 10 अगस्त 2019 को रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने आज संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये. मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के रांची आगमन पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने व प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति […]
रांची : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 10 अगस्त 2019 को रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने आज संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये.
मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के रांची आगमन पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने व प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उपराष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन और कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के दौरान सुरक्षा का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया. मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के आयोजकों से कार्यक्रम के डायस प्लान की जानकारी ली और उनकी गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










