रांची : किसान आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच हो : हेमंत सोरेन

Updated at : 29 Jul 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : किसान आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच हो : हेमंत सोरेन

रांची : विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि चान्हो के पतरातू गांव के किसान लखन महतो की आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए़ साथ ही मनरेगा की राशि के भुगतान के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों को सरकार बरखास्त करे़ श्री सोरेन ने कहा है कि लखन महतो ने मनरेगा के माध्यम […]

विज्ञापन
रांची : विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि चान्हो के पतरातू गांव के किसान लखन महतो की आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए़ साथ ही मनरेगा की राशि के भुगतान के लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों को सरकार बरखास्त करे़ श्री सोरेन ने कहा है कि लखन महतो ने मनरेगा के माध्यम से बनाये गये कुएं का पूरा भुगतान नहीं होने के कारण आत्महत्या कर ली़
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार कमीशन के चक्कर में किसानों की जान ले रही है़ सरकार के उदासीन रवैये के कारण झारखंड में किसानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है़
श्री सोरेन ने कहा कि सरकार कमल क्लब बनवाने में व्यस्त है़ सरकार विफलताओं को छुपाने के लिए जिस तरह भूख से हुई मौत को बीमारी से हुई मौत बताती रही, उसी तरह किसान लखन महतो की मौत को नशे के कारण हुई मौत बता रही है़ सरकार बेशर्मी पर उतर आयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola