रांची : वीर सैनिकों पर देश को गर्व है : राज्यपाल
Updated at : 26 Jul 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

दीपाटोली कैंट में 168वीं रक्षा पेंशन अदालत लगी पूरे भारत में 23 अगस्त को मनाया जायेगा पेंशनर दिवस पहले दिन झारखंड व बिहार के 680 मामलों का निबंधन रांची : कोकरेल डिवीजन, दीपाटोली कैंट में गुरुवार काे दो दिवसीय 168वीं रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया़ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ करते हुए […]
विज्ञापन
दीपाटोली कैंट में 168वीं रक्षा पेंशन अदालत लगी
पूरे भारत में 23 अगस्त को मनाया जायेगा पेंशनर दिवस
पहले दिन झारखंड व बिहार के 680 मामलों का निबंधन
रांची : कोकरेल डिवीजन, दीपाटोली कैंट में गुरुवार काे दो दिवसीय 168वीं रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया़ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्याेछावर करनेवाले शहीद सैनिकों को नमन करती हूं.
हमारे वीर सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव प्रबल बनाये रखते हुए हर चुनौती का सामना किया है़ राष्ट्र की एकता के लिए हमारे सैनिकों ने हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दे दी है़ वैसे सपूतों पर देश को गर्व है़ं
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि रक्षा पेंशन अदालत का अायोजन इस बात को दर्शाता है कि रक्षा मंत्रालय तथा सभी विभाग वीर सेनानियों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है़
सरकार की मंशा है कि सभी पेंशनरों को वाजिब पेंशन मिले और पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाये़ इस सोच के साथ 23 अगस्त को पूरे देश में पेंशनर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है़ कार्यक्रम के पहले दिन रक्षा पेंशन अदालत में 680 मामलों का निबंधन किया गया़ रांची, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, जमशेदपुर के अलावा बिहार के 40 मामलों का निबंधन हुआ़ यह झारखंड में तीसरी पेंशन अदालत है़
सुदूर इलाके में कैंप लगाकर करते हैं पेंशनर की समस्या का समाधान :झारखंड सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक ब्रिगेडियर बीजी पाठक ने कहा कि पेंशनर सही दस्तावेज सैनिक कल्याण कार्यालय तक नहीं लेकर आते हैं , जिसके कारण वे परेशान होते है़ं
इस समस्या के समाधान के लिए हमलोगों सुदूर ग्रामीणों इलाकों में भी कैंप करते है़ं आइडीएएस, सीजीडीए संजीव मित्तल ने पेंशन से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पेंशन की सारी प्रक्रिया वेबसाइट www.pcdapension.nic.in पर देखी जा सकती है़ उन्होंने बताया कि देश भर में 32 लाख पेंशनर हैं, जिसमें से 26 लाख पेंशनर सिर्फ रक्षा पेंशनधारी है़ं इस अवसर पर ब्रिगेडियर आइएस परमार सहित कई सैन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




