सिकिदिरी :हाथियों ने एमडीएम का 150 किलो अनाज खाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिकिदिरी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हुंडरू जारा में दो जंगली हाथियों ने मंगलवार की रात किचेन में रखे मध्याह्न भोजन का 150 किलो चावल, 10 किलो दाल, 40 किलो आलू, पांच किलो प्याज आदि खाद्य सामग्री खा गये. हाथी विद्यालय की पांच फीट ऊंची चहारदीवारी तोड़ कर अंदर घुसे और किचेन […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हुंडरू जारा में दो जंगली हाथियों ने मंगलवार की रात किचेन में रखे मध्याह्न भोजन का 150 किलो चावल, 10 किलो दाल, 40 किलो आलू, पांच किलो प्याज आदि खाद्य सामग्री खा गये. हाथी विद्यालय की पांच फीट ऊंची चहारदीवारी तोड़ कर अंदर घुसे और किचेन रूम के लोहा के दरवाजे को तोड़ कर तीन बोरा चावल-दाल आदि को खाया और बाहर फेंक दिया.
हाथियों ने चहारदीवारी को दो जगह पर तोड़ दी. स्कूल के मेन गेट को लात मार क्षतिग्रस्त भी कर दिये. हाथियों ने चहारदीवारी के अंदर लगे फलदार एवं बागवानी को रौंद कर बर्बाद कर दिया.
प्रधानाध्यापक पुसुमन बेदिया ने बताया कि इससे एमडीएम पर विपरीत असर पड़ेगा. तीन दिन पहले भी हुंडरू जारा निवासी रोहित बेदिया, अरुण बेदिया, बुधवा भोगता, संतोष बेदिया हाथियों के हमले में बाल-बाल बच गये थे. सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य पंचमी देवी एवं ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया ने घटनास्थल पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया. वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










