रांची : फुटपाथ दुकानदारों ने खाली की सड़क, तो पार्किंग बन गयी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एक जुलाई से कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक के बीच की सड़क को रांची नगर निगम ने नो वेंडिंग जोन (गैर विक्रय क्षेत्र) घोषित कर दिया है. निगम की इस घोषणा के आलोक में फुटपाथ दुकानदारों ने इस सड़क के किनारे दुकान लगाना बंद कर दिया है. इससे इस सड़क की ट्रैफिक […]
विज्ञापन
रांची : एक जुलाई से कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक के बीच की सड़क को रांची नगर निगम ने नो वेंडिंग जोन (गैर विक्रय क्षेत्र) घोषित कर दिया है. निगम की इस घोषणा के आलोक में फुटपाथ दुकानदारों ने इस सड़क के किनारे दुकान लगाना बंद कर दिया है. इससे इस सड़क की ट्रैफिक स्मूथ हो गयी है.
लेकिन, फुटपाथ दुकानदारों द्वारा खाली की गयी इन जगहों पर अब दिन भर वाहन खड़े किये जा रहे हैं.यानी कुछ लोगों की लापरवाही के कारण फुटपाथ के अतिक्रमण का सिलसिला नये रूप में शुरू हो गया है. ये वही लोग हैं, जो फुटपाथ पर दुकानें लगे होने पर सड़क जाम होने से परेशान हुआ करते थे और नगर निगम की व्यवस्था को कोसते हैं. हैरत की बात है कि नगर निगम की ओर से किसी तरह की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










