इटकी में भट्ठी चौक से मल्टी देशवाली तक बनेगी सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इटकी : इटकी में भट्ठी चौक से मल्टी देशवाली तक पीसीसी पथ का शिलान्यास रविवार को विधायक गंगोत्री कुजूर ने किया. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1.1 किमी लंबी उक्त सड़क का निर्माण 7298500 रुपये से कराया जायेगा. इसमें तीन पुलिया भी बनायी जायेगी. सड़क की चौड़ाई 12.4 फीट होगी. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष […]
विज्ञापन
इटकी : इटकी में भट्ठी चौक से मल्टी देशवाली तक पीसीसी पथ का शिलान्यास रविवार को विधायक गंगोत्री कुजूर ने किया. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1.1 किमी लंबी उक्त सड़क का निर्माण 7298500 रुपये से कराया जायेगा. इसमें तीन पुलिया भी बनायी जायेगी. सड़क की चौड़ाई 12.4 फीट होगी.
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि पूनम देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा राम तिवारी, भोगेन सोरेन, जेइ महेश कुमार, संवेदक अमित सिंह, राजकुमार तिर्की, गौतम मुंडा, झरिया कुजूर, राजकुमार महतो, संजय महतो व अन्य उपस्थित थे. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि उक्त जर्जर सड़क को लेकर तीन अगस्त 2018 को मल्टी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी.
जिसे उन्होंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया. अब क्षेत्र की चार सड़कों के निर्माण का प्रयास सफल होता नजर आ रहा है. साहब मोड़ से त्रिविंधा चौक होते हुए मोरो बोड़िया तक पांच किमी लंबी सड़क निर्माण की भी स्वीकृति मिल गयी है. दो अन्य सड़कों का मामला अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










