ePaper

रांची : करोड़पति व्यापारियों व बड़े अफसरों ने भी ली मानसरोवर यात्रा की सरकारी सब्सिडी

21 Jul, 2019 8:26 am
विज्ञापन
रांची : करोड़पति व्यापारियों व बड़े अफसरों ने भी ली मानसरोवर यात्रा की सरकारी सब्सिडी

रांची : मानसरोवर यात्रा के लिए राज्य सरकार की सब्सिडी (एक लाख रुपये अनुदान राशि) का लाभ झारखंड के बड़े कारोबारी, चिकित्सक, बिल्डर और अफसर उठा रहे हैं. कुछ आम लोगों को छोड़ सब्सिडी का लाभ लेनेवालों में अधिसंख्य करोड़पति और आलाधिकारी हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके परिवार के चार-चार सदस्यों ने अनुदान […]

विज्ञापन
रांची : मानसरोवर यात्रा के लिए राज्य सरकार की सब्सिडी (एक लाख रुपये अनुदान राशि) का लाभ झारखंड के बड़े कारोबारी, चिकित्सक, बिल्डर और अफसर उठा रहे हैं. कुछ आम लोगों को छोड़ सब्सिडी का लाभ लेनेवालों में अधिसंख्य करोड़पति और आलाधिकारी हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके परिवार के चार-चार सदस्यों ने अनुदान राशि ली है. नियमत: एक परिवार से अधिकतम दो लोग ही अनुदान राशि ले सकते हैं.
वित्तीय वर्ष 2018-19 से लागू योजना के तहत अब तक 75 यात्रियों ने अनुदान राशि के लिए दावेदारी पेश की है. इनमें से 58 लोग राशि ले चुके हैं. दो और लोगों की सब्सिडी प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है. जबकि 15 अन्य आवेदकों को सब्सिडी देने के लिए झारखंड पर्यटन विकास निगम ने राज्य सरकार से राशि मांगी है.
आइपीएस, चिकित्सक व होटल व्यवसायी ने लिया लाभ : सब्सिडी लेनेवालों में राज्य के बड़े व्यापारी, उद्यमी व ठेकेदारों के अलावा नामी चिकित्सक और सरकारी अफसर भी शामिल हैं.
आइपीएस अफसर और आइजी (प्रोविजन) अरुण कुमार सिंह व उनकी पत्नी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पीएन सिंह ने सपत्नीक सब्सिडी का लाभ लिया है. राजधानी के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी कुंवर भाटिया भी एक लाख रुपये ले चुके हैं.
उनके भतीजे संजय भाटिया ने भी सब्सिडी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. हालांकि, फंड नहीं होने की वजह से उनको अब तक अनुदान राशि नहीं मिली है. इनके अलावा जमशेदपुर, आदित्यपुर, धनबाद और मेदिनीनगर के भी बड़े कारोबारियों ने सब्सिडी का लाभ उठाया है.
सब्सिडी लेनेवाले 58 लोगों में 32 दंपती
मानसरोवर यात्रा के लिए अब तक 58 लोगों को सब्सिडी दी जा चुकी है. इनमें से 32 लोग पति-पत्नी हैं. इनके अलावा दो जोड़ी मां-बेटे की है. 58 में से 34 लोगों ने परिवार के साथ अलग-अलग सब्सिडी के रूप में एक-एक लाख रुपये प्राप्त किये हैं. यानी, पति-पत्नी या मां-बेटे को एक साथ जाने पर दोनों को एक-एक लाख रुपये (कुल दो लाख) दिये गये हैं.
एक परिवार के चार लोगों ने ली सब्सिडी
रांची के अपर बाजार निवासी विनय कुमार जालान पेशे से वकील हैं. वह अपनी पत्नी, बेटे और भतीजी के साथ मानसरोवर गये थे. परिवार के चार सदस्यों को यात्रा के लिए एक-एक लाख रुपये की सब्सिडी मिली है. आदित्यपुर के खनिज व्यवसायी लालचंद्र अग्रवाल अपनी पत्नी के अलावा भाई की पत्नी को भी मानसरोवर ले गये थे. उनको भी परिवार के तीनों सदस्यों के नाम पर सब्सिडी राशि मिल गयी है.
इन्होंने अनुदान राशि दान की
धनबाद के महेंद्र कुमार अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा दी गयी ₹एक लाख की अनुदान राशि को वृद्धा आश्रम एवं दिव्यांग कल्याणार्थ दान देने की घोषणा की थी.
जिन्होंने आवेदन देकर ली सब्सिडी
नाम शहर व्यवसाय
डॉ प्रभुनाथ सिंह रांची चिकित्सक
आरती सिंह रांची डॉ प्रभुनाथ सिंह की पत्नी
अरुण कुमार सिंह रांची आइजी, झारखंड पुलिस
रागिनी सिंह रांची अरुण कुमार सिंह की पत्नी
सुरेश कुमार अग्रवाल मेदिनीनगर कपड़ा कारोबारी
सरोज देवी मेदिनीनगर सुरेश कु अग्रवाल की पत्नी
अनिल कुमार अग्रवाल मेदिनीनगर कपड़ा व्यवसायी
माया खेतान मेदिनीनगर अनिल कु अग्रवाल की पत्नी
कुंती देवी जमशेदपुर गृहिणी
जय कुमार चौबे जमशेदपुर टाटा मोटर्स के अधिकारी
श्रीकांत प्रसाद जमशेदपुर एमजीएम से सेवानिवृत्त
सतीश कुमार रांची फोटो लैब व फोटोग्राफर
पूनम प्रसाद रांची सतीश कुमार की पत्नी
राजवर्द्धन कुमार जमशेदपुर सीनियर मैनेजर, टाटा स्टील
अनीता कुमारी जमशेदपुर पत्नी राजवर्द्धन कुमार
जीतेंद्र कुमार खूंटी इमली-महुआ के व्यापारी
लालचंद्र अग्रवाल आदित्यपुर खनन कारोबारी, गजानंद मिनरल्स प्रालि
ओमलता अग्रवाल आदित्यपुर लालचंद्र अग्रवाल की पत्नी
उषादेवी सिंघल आदित्यपुर लालचंद्र अग्रवाल के भाई की पत्नी
सतीश कुमार गर्ग जमशेदपुर इंसीलियरी फैक्ट्री, काेरोडोबा प्रालि
संतोष देवी गर्ग जमशेदपुर सतीश कुमार गर्ग की पत्नी
विश्वनाथ संथालिया जमशेदपुर हल्दीराम की फ्रेंचाइजी, गोपाल ट्रेडर्स
कुसुम संथालिया जमशेदपुर विश्वनाथ संथालिया की पत्नी
जिन्होंने आवेदन देकर ली सब्सिडी
नाम शहर व्यवसाय
बृजनंदन प्रसाद रांची सेवानिवृत्त व्यवसायी
रूपा देवी रांची बृजनंदन प्रसाद की पत्नी
शीलानाथ सिंह जमशेदपुर टाटा स्टील से सेवानिवृत्त
विमला देवी जमशेदपुर शीलानाथ सिंह की पत्नी
रीना वाजपेयी बोकारो सेवानिवृत्त शिक्षका, बोकारो
राजीव कुमार रांची दाल व्यवसायी, राजीव इंडस्ट्री, पंडरा
अभय कुमार रांची संवेदक, मेसर्स अभय कुमार सिंह
विनोद पांडेय जमशेदपुर पूजा-पाठ कराते हैं
पंकज कुमार जमशेदपुर मोटर पार्ट्स व्यवसायी, बीएलएस मोटर्स
सरिता देवी आदित्यपुर मोटर पार्ट्स व्यवसायी, फेमस मोटर्स
सुरेश कुमार जमशेदपुर —
उमेश साकुजा जमशेदपुर इंडस्ट्रीयल गैस कारोबारी, यूके इंटरप्राइजेज
अरविंद कुमार शाह जमशेदपुर हॉलमार्क के नाम से गिफ्ट व कार्ड शॉप
पवन कुमार साव जमशेदपुर मोटर पार्ट्स व्यवसायी
प्रदीप कुमार शर्मा रांची पॉवर ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन, दशा दियाना प्राेजेक्ट
अवध किशोर मिश्र रामगढ़ डीजल शेड, पतरातू में टेक्नीशियन
सुनील कुमार तिवारी रांची बाबूलाल मरांडी के सलाहकार
लालिमा तिवारी रांची सुनील कुमार तिवारी की पत्नी
महेंद्र कुमार अग्रवाल धनबाद पेट्रोल पंप के संचालक
अंजू देवी धनबाद महेंद्र अग्रवाल की पत्नी
दिनेश चंद गोयल धनबाद हार्डकोक फैक्ट्री, कपसिला इंडस्ट्री
मंजू गोयल धनबाद दिनेश चंद गोयल की पत्नी
स्टालिन कुमार नंदी दुमका स्टेशनरी व्यवसाय, पूजा स्टोर
बद्रीनाथ दत्ता दुमका कपड़ा का कारोबार
विनय कुमार जालान रांची वकालत
सुलेखा जालान रांची विनय कु जालान की पत्नी
देवेश जालान रांची छात्र, विनय कु जालान के पुत्र
शिवानी जालूका धनबाद छात्रा, विनय कु जालान की भतीजी
संजय कु जायसवाल रांची तुपुदाना में इंसीलियरी, इस्टर्न इंजीनियरिंग
कादंबरी जायसवाल रांची संजय कुमार जायसवाल की पत्नी
राजीव रंजन रांची —
राजेश कुमार चौरसिया दुमका कंप्यूटर व्यवसायी, फर्म कैमको
कुमार अविनाश दुमका ठेकेदार
कुंवर भाटिया रांची कावेरी रेस्तरां के संचालक
अजय कुमार पाठक रांची निफ्ट, हटिया में प्रोफेसर
आशा अग्रवाल आदित्यपुर गृहिणी
स्वप्न चौधरी जमशेदपुर बिल्डर व व्यवसायी, फर्म डी चौधरी एंड संस व मानगो में एक्सप्रेशन के नाम से गिफ्ट शॉप
(नोट : उक्त 60 लोगों में से 58 को सब्सिडी की राशि मिल गयी है. दो को राशि देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है)
सब्सिडी के लिए इन्होंने भी दिया है आवेदन
नाम शहर काम
सुनील कुमार सोधानी रांची ट्रैवल एजेंट
विनीत कुमार सिंह रांची फैक्ट्री संचालक, फर्म एकांशी इंजीनियरिंग
संजय भाटिया रांची होटल कैपिटोल हिल के संचालक
जयंत कुमार घोष रांची —
सुमित कुमार दास दुमका दवा व्यवसायी, फर्म कंसना मेडिकल
राजेश दधिच रांची प्राइवेट फर्म में मैनेजर
वंदना शर्मा रांची राजेश दधिच की माता
राज कुमार रांची पोल्ट्री फॉर्म और साइकिल व्यवसायी
अनुज कुमार चौधरी रांची मनिहारी व्यवसायी, नेहा श्रृंगार स्टोर
नवदीप खेतान धनबाद कोयले व्यापारी, पाटलीपुत्रा इंडस्ट्रीज
रेणु खेतान धनबाद नवदीप खेतान की पत्नी
रागिनी बजाज धनबाद दवा व्यवसायी
रानी गोयनका धनबाद —
राजेश जालान धनबाद फर्नीचर व्यापारी, फर्म आरके ट्रेडर्स
सीमा जालान धनबाद राजेश जालान की पत्नी
(नोट : उक्त 15 आवेदकों को सब्सिडी देने के लिए जेटीडीसी ने सरकार से राशि मांगी है)
झारखंड में मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान राशि
कैलाश मानसरोवर की यात्रा हर हिंदू करना चाहता है. आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस यात्रा पर नहीं जा पाते. इसलिए झारखंड सरकार ने वैसे तीर्थयात्री, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, को एक लाख रुपये की कैलाश मानसरोवर अनुदान राशि दे रही है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैलाश मानसरोवर से लौटे तीर्थयात्रियों को अनुदान राशि प्रदान करते हुए चार मार्च को कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar