ePaper

#SonbhadraMassacre : आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा सोशल मीडिया पर क्यों हुए ट्रोल

Updated at : 20 Jul 2019 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
#SonbhadraMassacre : आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा सोशल मीडिया पर क्यों हुए ट्रोल

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये. अर्जुन मुंडा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सोनभद्र में आदिवासी परिवार के 10 लोगों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही उम्मीद जतायी कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये. अर्जुन मुंडा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सोनभद्र में आदिवासी परिवार के 10 लोगों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही उम्मीद जतायी कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलायेगी. ANI ने श्री मुंडा की तस्वीर के साथ इस आशय का समाचार ट्वीट किया.

इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने श्री मुंडा को ट्रोल कर दिया. विक्ट्री वॉक्स के नाम से ट्विटर हैंडल चलाने वाले व्यक्ति ने लिखा, ‘अर्जुन मुंडा शर्म करो.’ ट्वीट करने वाले शख्स ने ट्विटर पर अपना परिचय एक भारतीय-आदिवासी-ईसाई के रूप में दिया है. उसने खुद को वाचडॉग और एपोलॉजिस्ट भी बताया है.

इसे भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार के मुख्य आरोपी के रिश्तेदार कोमल को पुलिस ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

खुद को जवाहर लाल नेहरू का प्रशंसक बताने वाले दिवेश कुमार ने ANI के ट्विटर हैंडल पर जारी अर्जुन मुंडा के बयान पर उनकी आलोचना करते हुए लिखा, ‘राज्य सरकार ने पहले ही कार्रवाई कर दी है. उन्होंने तय किया है कि लोगों के गुस्से के मद्देनजर वे चुप रहेंगे.’ वहीं, सुनील नामक एक व्यक्ति ने श्री मुंडा के बयान को बकवास करार दिया.

इसे भी पढ़ें : Sonbhadra Massacre : अर्जुन मुंडा ने सोनभद्र नरसंहार की निंदा की, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया

भारत के संविधान में आस्था रखने वाले और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अनुयायी राणा पांजा भील ने आदिवासी मामलों के मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनायी. भील ने लिखा, ‘अर्जुन मुंडा, आप पर हमें शर्म आती है. जिस वक्त आपको नरसंहार में मारे गये आदिवासियों के पास होना चाहिए था, उनके न्याय के लिए लड़ना चाहिए था, आप बस कोरी निंदा कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार में मारे गये लोगों के परिजनों से मिर्जापुर में मिलीं प्रियंका गांधी, UP के राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

उसने आगे लिखा, ‘शर्म आती है आप जैसों को आदिवासी नेता बोलने में. रिजर्व (आरक्षित) सीट से जीतकर गुलामी ही करनी थी, तो क्यों इलेक्शन लड़े.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola