नौ घंटे जाम, लोग रहे परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तमाड़ : रांची-टाटा राजमार्ग पर कांची नदी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक पुल पर ही लटक गया. जिससे उसका आधा हिस्सा हवा में लटकता रहा. चालक व खलासी किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकले. घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है. दुर्घटना के पश्चात पुल के दोनों तरफ वाहनों […]
विज्ञापन
तमाड़ : रांची-टाटा राजमार्ग पर कांची नदी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक पुल पर ही लटक गया. जिससे उसका आधा हिस्सा हवा में लटकता रहा. चालक व खलासी किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकले. घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है.
दुर्घटना के पश्चात पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्कूली बच्चे भी जाम में करीब एक घंटे तक भूखे-प्यासे फंसे रहे. इधर तमाड़ पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुल से हटा कर किनारे किया. तब दोपहर करीब तीन बजे मार्ग पर आवागमन सुचारु हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










