रांची : ठेकेदार की कार से चार लाख उड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सुजाता चौक से पीपी कंपाउंड जाने वाले रास्ते में एमइएस (डिफेंस) के ठेकेदार विश्व प्रकाश संजीव के कार से उच्चकों ने बैग निकाल लिया. बैग में चार लाख रुपये और कागजात थे. घटना दिन के 2: 15 बजे की है. चुटिया थाना मेें प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में एकरा मसजिद के […]
विज्ञापन
रांची : सुजाता चौक से पीपी कंपाउंड जाने वाले रास्ते में एमइएस (डिफेंस) के ठेकेदार विश्व प्रकाश संजीव के कार से उच्चकों ने बैग निकाल लिया. बैग में चार लाख रुपये और कागजात थे. घटना दिन के 2: 15 बजे की है. चुटिया थाना मेें प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्राथमिकी में एकरा मसजिद के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा से रुपये निकाल कर बैग में रख कर सुजाता चौक होते हुए पीपी कंपाउंड जा रहे थे. पीपी कंपाउंड में उनकी कार के आगे स्कूल बस थी, जिसके कारण वह रुक गये. तभी उच्चकों ने पिछली सीट से बैग उड़ा लिया. सीसीटीवी फुटेज में बैग उड़ाने का वारदात कैद हो गयी है, उसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










