ePaper

Jharkhand : रांची के रुक्का में कोकर के ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

Updated at : 02 Jul 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के रुक्का में सोमवार को तीन अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के रुक्का में सोमवार को तीन अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन तीसरा अपराधी भाग गया. पकड़े गये दो अपराधियों के नाम राजा और अशरफ हैं. ऑटो ड्राइवर राजू सदर थाना क्षेत्र के कोकर का रहने वाला बताया जाता है.

अपराधियों ने राजू की छाती और पेट में धारदार हथियार से वार किया. राजू की हत्या करने के बाद भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बताया गया है कि ऑटो ड्राइवर सुबह रुक्‍का डैम इलाके से रांची लौट रहा था. इसी दौरान रास्‍ते में रोककर बाइक सवार अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया.

ऑटो चालक की हत्‍या करके भाग रहे सौरभ और राजा को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. दोनों की जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, हत्या में शामिल तीसरा अपराधी सुबोध जान बचाकर भाग गया. सौरभ और राजा के कब्जे से एक बाइक और एक बैग बरामद हुआ है. बैग में एक चाकू रखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola