रांची : संगठन और सरकार दोनों के काम करने की गति तेज : जेपी नड्डा
Updated at : 15 Jul 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली लौटे कार्यकारी अध्यक्ष रांची : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश संगठन और सरकार के कामकाज से खुश है़ं दो दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली लौटने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए श्री नड्डा ने कहा : प्रदेश मेें भाजपा संगठन और सरकार तेज […]
विज्ञापन
दो दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली लौटे कार्यकारी अध्यक्ष
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश संगठन और सरकार के कामकाज से खुश है़ं दो दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली लौटने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए श्री नड्डा ने कहा : प्रदेश मेें भाजपा संगठन और सरकार तेज गति से काम कर रही है़
मैं झारखंड में 65 प्लस सीट के प्रति आश्वस्त हू़ं रघुवर दास की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी रही है़ केंद्र सरकार की योजनाओं में जो लोग छूट गये, उन्हें राज्य से मदद देकर डबल इंजन वाली सरकार की धारणा को मजबूत किया़
यूएन की रिपोर्ट का हवाला
श्री नड्डा ने यूएन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 27़ 1 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से ऊपर उठे है़ं लोगों की आय बढ़ी है़ झारखंड पूरे देश में सबसे ऊपर है़ राज्य सरकार की नीति, फैसले, जमीन पर लागू हुए है़ं
विकास कार्यों से ही झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है़ कर्नाटक में भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आराेप का जवाब देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की अपनी परेशानी है़
कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस के अंदरूनी मामले में लेना-देना नहीं है़ कांग्रेस मुक्त भारत मतलब कांग्रेस की संस्कृति से मुक्ति है़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के भाजपा में शामिल होने के अटकलों के जवाब में कहा कि पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात हुई है़
भाजपा कलाकार, खेल-खिलाड़ी का सम्मान करती है़ पार्टी मेें इनका स्वागत है़ लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में 75 वर्ष की उम्र सीमा तय करने के मुद्दे पर कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का यह राजनीतिक विजन था़
पार्टी युवा पीढ़ी को आगे कर रही है और बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रही है़ मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी अरुण सिंह, सह-प्रभारी रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख मौजूद थे़
नड्डा से मिले सहकारिता पदाधिकारी : भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारी मुकेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को सहकारिता पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला. राज्य के किसानों की स्थिति पर विचार किया. साथ ही आग्रह किया कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ समय से दिलाने की पहल करें. इस मौके पर संघ के महामंत्री रामनारायण सिंह, विनय कुमार रावत, रितेश पन्ना आदि शामिल थे.
नड्डा से मिले सुदेश, विधानसभा चुनाव पर की चर्चा
आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की़ विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं में चर्चा हुई़
श्री नड्डा ने राज्य के राजनीतिक हालात और चुनावी रणनीति के बाबत जानकारी हासिल की़ श्री महतो ने अपनी पार्टी की चुनावी तैयारी को लेकर जानकारी दी़ आजसू नेता ने सरकार के कामकाज पर भी चर्चा की. श्री नड्डा का कहना था कि विधानसभा चुनाव में भी एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे़ पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण ने कहा कि संसदीय सीट जीतने के बाद आजसू पार्टी दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी मेें जुट गयी है़
और क्या कहा
कर्नाटक में गतिरोध कांग्रेस का अंदरूनी मामला, भाजपा को
लेना-देना नहीं है
राज्य में रघुवर सरकार जवाबदेह, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी है
धौनी पर बोले : पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले थे, पार्टी में कलाकार, खिलाड़ियों का स्वागत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




