लालू प्रसाद से आज मिलेंगे रघुवंश कहा, एकजुट होकर चुनाव लड़े विपक्ष

Updated at : 13 Jul 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद से आज मिलेंगे रघुवंश कहा, एकजुट होकर चुनाव लड़े विपक्ष

रांची : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. श्री सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेल मिलने पर खुशी जतायी. साथ ही कहा कि किसान, मजदूर, जनता का आशीर्वाद व कोर्ट पर भरोसा के चलते यह सब […]

विज्ञापन

रांची : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. श्री सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेल मिलने पर खुशी जतायी. साथ ही कहा कि किसान, मजदूर, जनता का आशीर्वाद व कोर्ट पर भरोसा के चलते यह सब संभव हुआ है.

उन्होंने विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर मजबूती से चुनाव लड़ने की भी बात कही. शनिवार को वह रिम्स में लालू प्रसाद से मिल कर राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श करेंगे. इससे पहले राजद प्रदेश कार्यालय एवं रिम्स में मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. राजद ने अदालत पर भरोसा जताते हुए कहा कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए न्यायपालिका से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि हमें ईश्वर और अदालत दोनों पर भरोसा है, अंत में सच की ही जीत होगी. प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष पूर्णेंदु यादव, महासचिव मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र महतो, प्रदेश सचिव कमलेश यादव, अनिल सिंह आजाद, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola