रांची : दामोदर व स्वर्णरेखा को फिर जीवित करने में मदद करे केंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने दामोदर और स्वर्णरेखा नदी को पुनर्जीवित करने में केंद्र से मदद मांगी है. कहा है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने महानदी रिवर बेसिन के प्रस्तावित डीपीआर में झारखंड को भी लाभांवित बताया है. जबकि, महानदी रिवर बेसिन राज्य के कुल क्षेत्रफल के केवल 0.18 प्रतिशत हिस्से को ही आच्छादित […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार ने दामोदर और स्वर्णरेखा नदी को पुनर्जीवित करने में केंद्र से मदद मांगी है. कहा है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने महानदी रिवर बेसिन के प्रस्तावित डीपीआर में झारखंड को भी लाभांवित बताया है. जबकि, महानदी रिवर बेसिन राज्य के कुल क्षेत्रफल के केवल 0.18 प्रतिशत हिस्से को ही आच्छादित करती है. झारखंड की दो मुख्य नदी दामोदर और स्वर्णरेखा को पुनर्जीवित करने पर विचार नहीं किया गया है.
वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजे गये प्रस्ताव में राज्य सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास कैंपा फंड का 10 प्रतिशत हिस्सा है. यह राशि लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपये होती है. कैंपा फंड से केंद्र सरकार ने देश की नौ मुख्य नदी बेसिन को पुनर्जीवित और संरक्षित करने के लिए चुना है. उनमें से कई का डीपीआर भी तैयार करा लिया गया है.
राज्य सरकार ने वन पर्यावरण मंत्रालय को दामोदर एवं स्वर्णरेखा नदी को पुनर्जीवित करते हुए उनका संरक्षण करने के लिए कैंपा फंड से सहायता देने का आग्रह किया है.सरकार ने नीति आयोग से दामोदर एवं स्वर्णरेखा के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य में मदद करने की गुहार लगायी है. आयाेग को बताया गया है कि कैंपा फंड से नदियों को पुनर्जीवित और संरक्षित करने की योजना में झारखंड को शामिल नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










