अनगड़ा : हथियार के बल पर दुकानदार से लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा : जोन्हा के दुकानदार मो रजा को मंगलवार की शाम सात बजे अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखा कर लूट लिया. तीन हथियारबंद लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया. दिनभर बाजार करने के बाद शाम में मो रजा अपने पुत्र इरफान के साथ रुपयों से भरा गल्ला लेकर अपनी बाइक की ओर आ रहे थे, […]
विज्ञापन
अनगड़ा : जोन्हा के दुकानदार मो रजा को मंगलवार की शाम सात बजे अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखा कर लूट लिया. तीन हथियारबंद लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया. दिनभर बाजार करने के बाद शाम में मो रजा अपने पुत्र इरफान के साथ रुपयों से भरा गल्ला लेकर अपनी बाइक की ओर आ रहे थे, इसी बीच कुछ दूर से तीनों लुटेरे रजा की रेकी कर रहे थे.
जैसे ही इरफान बाइक स्टार्ट करने लगा, तीनों लुटेरों ने हथियार का भय दिखा कर रुपये लूट लिये. इसी बीच रिंकू गुप्ता नामक दुकानदार वहां पहुंचा, जिन्हें लुटेरों ने भगा दिया. घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे एक स्कूटी (नंबर 8226) से फरार हो गये. घटना की जानकारी अनगड़ा पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










