प्रभात खबर बना चांद किशोर की आवाज, एनआइटी एल्यूमनी ने कहा, तुम पढ़ो और आगे बढ़ो चांद हम रोशन होने में मदद करेंगे

Updated at : 09 Jul 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर बना चांद किशोर की आवाज, एनआइटी एल्यूमनी ने कहा, तुम पढ़ो और आगे बढ़ो चांद हम रोशन होने में मदद करेंगे

रांची : मधुपुर के मारगोमुंडा प्रखंड अंतर्गत संताली मधुपुर के रहनेवाले चांद किशोर टुडू को उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कराने के लिए मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं. प्रभात खबर में सोमवार को छपी खबर पढ़ने के बाद होनहार छात्र चांद किशोर की मदद के लिए एनआइटी जमशेदपुर के ही पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के समूह […]

विज्ञापन

रांची : मधुपुर के मारगोमुंडा प्रखंड अंतर्गत संताली मधुपुर के रहनेवाले चांद किशोर टुडू को उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कराने के लिए मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं.

प्रभात खबर में सोमवार को छपी खबर पढ़ने के बाद होनहार छात्र चांद किशोर की मदद के लिए एनआइटी जमशेदपुर के ही पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के समूह ने हाथ आगे बढ़ाया है. उनके समूह में कई ऐसे लोग हैं, जो देश-विदेश में कार्यरत हैं और समय-समय पर ऐसे मेधावी विद्यार्थियों की मदद करते हैं. एनआइटी जमशेदपुर एल्यूमनी का कहना है कि – तुम पढ़ो चांद, हम तुम्हें रोशन करेंगे.

एनआइटी जमशेदपुर में बनायी जगह : चांद किशोर टुडू ने जेइइ-मेंस में कैटेगरी रैंक 2605 हासिल कर इंजीनियरिंग बनने का राह बना ली थी. जेइइ मेंस में चांद किशोर ने रैंक हासिल कर पिता रंजीत टुडू को गौरवान्वित महसूस कराया. लेकिन एडमिशन के लिए पैसे की कमी ने हाथ रोक दिये. चांद ने रैंक के आधार पर सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग में एनआइटी जमशेदपुर कॉलेज में जगह बना ली. एडमिशन में करीब साठ हजार रुपये लेकर कॉलेज में बुलाया गया है.
इन्होंने बढ़ाया मदद का हाथ : एनआइटी जमशेदपुर एल्यूमनी के झारखंड लीडर राजेश कुमार ने कहा कि उनका समूह चांद किशोर को कॉलेज में एडमिशन लेने में मदद करेगा. खबर छपने के बाद उन्होंने वाट्सएप ग्रुप पर दोस्तों से चांद की मदद करने को लेकर चर्चा की. देश-विदेश में काम करने वाले इंजीनियरिंग के पूर्ववर्ती छात्रों ने एक ही बात पर हां कह कर मदद का इशारा कर दिया. साथ ही छात्र के एडमिशन लेने के बाद प्रथम सेमेस्टर से स्कॉलरशिप मिल जाये, इसे सुनिश्चित करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola