ePaper

Ranchi : नामकुम में अज्ञात अपराधियों ने मुर्गा व्यवसायी को गोली मारी

Updated at : 04 Jul 2019 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi : नामकुम में अज्ञात अपराधियों ने मुर्गा व्यवसायी को गोली मारी

रांची : राजधानी रांची के नामकुम में मुर्गा व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना नामकुम थाना क्षेत्र के चटकपुर की है. बताया जाता है कि अपराधियों ने मुर्गा व्यसायी कर्मदेव महतो को दो गोली मारी. बुधवार की रात को करीब 9:30 बजे कर्मदेव को गोली मारने के बाद अपराधी भाग गये. लोगों […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के नामकुम में मुर्गा व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना नामकुम थाना क्षेत्र के चटकपुर की है. बताया जाता है कि अपराधियों ने मुर्गा व्यसायी कर्मदेव महतो को दो गोली मारी.

बुधवार की रात को करीब 9:30 बजे कर्मदेव को गोली मारने के बाद अपराधी भाग गये. लोगों ने कर्मदेव को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा, तो उसे विनायका अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टरों ने उसके शरीर से गोलियां निकाल दी है.

मुर्गा व्यवसायी की जान अब खतरे से बाहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक यह मालूम नहीं हो सका है कि अपराधियों ने कर्मदेव को गोली क्यों मारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola