रांची : गठबंधन पर पहल करने को लेकर हेमंत से मिले बंधु तिर्की, कहा- झामुमो बड़ा दल है, भूमिका निभाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : यूपीए में विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की बात बढ़ रही है़ महागठबंधन के दलों के बीच संवाद कायम हो रहा है़ बुधवार की शाम झाविमो नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की़ दोनों नेताओं के बीच विधानसभा में विपक्ष के गठबंधन को लेकर चर्चा […]
विज्ञापन
रांची : यूपीए में विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की बात बढ़ रही है़ महागठबंधन के दलों के बीच संवाद कायम हो रहा है़ बुधवार की शाम झाविमो नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की़ दोनों नेताओं के बीच विधानसभा में विपक्ष के गठबंधन को लेकर चर्चा हुई.
श्री तिर्की ने कहा कि अब गठबंधन में देरी नहीं होनी चाहिए़ राज्य की जनता और विपक्ष के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति नहीं रहे़ सभी दलों को मिल कर प्रयास करने की जरूरत है़ यह भी कहा कि झामुमो बड़ा दल है, इसलिए वह पहल करे़
दूसरे घटक दलों से बात करे़ गठबंधन में एक कदम आगे और एक कदम पीछे की बात हो़ किसी मुद्दे पर हठधर्मिता नहीं रहे़ भाजपा को शिकस्त देने के लिए सारे दल एकजुट रहे़ं इस बाबत पूछे जाने पर श्री तिर्की ने कहा कि गठबंधन के दलों की जल्द बैठक होगी़ इसमें आगे की रणनीति बनेगी़ घटक दल के नेता मिल कर आगे बढ़ेंगे़ राज्य में हर हाल में गठबंधन बनेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










