नामकुम : मानव तस्करी के आरोपी श्याम सुंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नामकुम : थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के श्याम सुंदर मुंडा को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसपर गांव की ही एक लड़की को पांच वर्ष पूर्व बहला कर दिल्ली ले जाने व अशोक विहार इलाके में काम पर लगाने का आरोप है. पीड़िता ने बताया कि […]
नामकुम : थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के श्याम सुंदर मुंडा को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसपर गांव की ही एक लड़की को पांच वर्ष पूर्व बहला कर दिल्ली ले जाने व अशोक विहार इलाके में काम पर लगाने का आरोप है.
पीड़िता ने बताया कि उसे रांची के ही संजय पांडेय नामक एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक ने काम पर लगवाया था, जहां उसे सिर्फ काम के बदले खाना ही मिलता था.
जबकि मेरे वेतन को श्याम सुंदर मुंडा व संजय पांडेय आपस में पैसे बांट लिया करते थे. विगत गुरुवार को लड़की के जिद पर श्याम सुंदर उसे रांची लेकर आया व अपने दोस्त के घर रखा. इसके बाद उसने लड़की को उसकी चचेरी बहन के यहां बालसिरींग भेजा व उसके कामकाज की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी.
यहां लड़की ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को बतायी व गांव की अन्य लड़कियों के बारे में भी जानकारी दी. इसके बाद उसके परिजन मंगलवार रात नामकुम थाना पहुंचे व मामले की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




