टिकट पर लिखा था 3:35 बजे का समय 1:50 बजे ही रांची से उड़ चुका था विमान
Updated at : 28 Jun 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

एयर इंडिया की लापरवाही से रायपुर नहीं जा सके कई यात्री रांची : एयर इंडिया के विमान से रांची से रायपुर जानेवाले यात्रियों को गलत सूचना दी गयी, जिसकी वजह से गुरुवार को कई यात्रियों का विमान छूट गया. हालांकि, एयरपोर्ट पर मौजूद कंपनी के प्रतिनिधि गलती स्वीकार नहीं कर रहे थे. उनके साथ काफी […]
विज्ञापन
एयर इंडिया की लापरवाही से रायपुर नहीं जा सके कई यात्री
रांची : एयर इंडिया के विमान से रांची से रायपुर जानेवाले यात्रियों को गलत सूचना दी गयी, जिसकी वजह से गुरुवार को कई यात्रियों का विमान छूट गया. हालांकि, एयरपोर्ट पर मौजूद कंपनी के प्रतिनिधि गलती स्वीकार नहीं कर रहे थे. उनके साथ काफी कहा-सुनी के बाद यात्री अपने-अपने घर लौट गये.
कंपनी की ओर से दी गयी सूचना और टिकट पर प्रिंट किये गये समय के अनुसार रायपुर के लिए एयर इंडिया का विमान दोपहर 3:35 बजे उड़ने वाला था. दोपहर 2:00 कई यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. विमान पकड़ने के लिए वे अंदर जाने लगे, तो प्रस्थान गेट पर उन्हें बताया गया कि उनका विमान दोपहर 1:50 बजे उड़ान भर चुका है.
हैरान-परेशान यात्री ने एयर इंडिया के काउंटर पर पहुंचे और शिकायत करने लगे. विमान से यात्रा करनेवाली शांभवी ने अपना टिकट और मोबाइल फोन पर मिला संदेश भी दिखाया, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधि यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि गलती कंपनी की है.
उन्होंने यात्रियों से कहा कि आपको दूसरे विमान से कोलकाता ले जाया जायेगा. वहां से आप अपने खर्च पर दूसरे विमान से रायपुर चले जाइये. शाभंवी ने कहा कि गलत सूचना के कारण कई यात्रियों को परेशानी हुई. एयर इंडिया के वरीय अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




