10 करोड़ तक की योजनाएं स्वीकृत कर सकेंगे डीसी, पत्थलगड़ी प्रभावित जिलों पर विशेष ध्यान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पत्थलगड़ी प्रभावित तीन जिलों खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है. इस कड़ी में तीनों जिले को वर्ष 2019-20 के विकास कार्यों के लिए 50-50 करोड़ रुपये दिये गये हैं. बुधवार को मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंस कर तीनों जिलों के डीसी को बताया […]
विज्ञापन
रांची : पत्थलगड़ी प्रभावित तीन जिलों खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है. इस कड़ी में तीनों जिले को वर्ष 2019-20 के विकास कार्यों के लिए 50-50 करोड़ रुपये दिये गये हैं. बुधवार को मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंस कर तीनों जिलों के डीसी को बताया कि वे स्वयं 10 करोड़ रुपये तक की विकास योजनाओं को स्वीकृत कर सकेंगे.
उक्त जिलों के डीसी-एसपी को निर्देश दिया गया कि संविधान की गलत व्याख्या करनेवाले पत्थलगड़ी से जुड़े नेताओं के खिलाफ आम लोगों को जागरूक करें. ऐसे गलत प्रचार का जवाब प्रशासन की ओर से दिया जाना चाहिए. अधिकारी आम लोगों से बात करें और उन्हें सही चीजों की जानकारी दें. बैनर-पोस्टर लगा कर लोगों को जागरूक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










