रांची : सर्वोच्च शिखर पाना अभी बाकी जहां सरकार नहीं वहां भी जीतेंगे : शिवराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jun 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा 22.45 लाख नये सदस्य बनायेगी, बोले शिवराज जहाज डूबता है, तो कैप्टन आखिरी क्षण तक रहता है, कांग्रेस में कैप्टन ही भाग रहा छह जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य रांची : प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत 22़ 45 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने […]
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा 22.45 लाख नये सदस्य बनायेगी, बोले शिवराज
जहाज डूबता है, तो कैप्टन आखिरी क्षण तक रहता है, कांग्रेस में कैप्टन ही भाग रहा
छह जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य
रांची : प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत 22़ 45 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है़ जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, छह जुलाई से पार्टी संगठन पर्व के माध्यम से अभियान की शुरुआत करेगी़
इसके माध्यम से संगठन का विस्तार किया जायेगा़ सोमवार को एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार की रणनीति बनायी़ बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सरकार के मंत्री, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे़
श्री चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा : भाजपा का सर्वोच्च आना अभी बाकी है़ पार्टी सर्वव्यापी बनेगी़ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचेगी़ लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के बाद भी भाजपा संतुष्ट नहीं है़ पार्टी को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाना है़
जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां भी सरकार बनानी है़ बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना से लेकर कश्मीर घाटी तक सरकार बनायेंगे़ शिवराज ने कहा कि हम चुनाव परिणाम का बारिकी से विश्लेषण कर रहे है़ं जिन सीटाें पर हारे हैं, जिस विधानसभा में पीछे रहे हैं, जिस बूथ पर कमजाेर रहे हैं, उसे दुरुस्त करेंगे़ उन्होंने बताया कि छह जुलाई से संगठन पर्व है़ वर्तमान में भाजपा 11 करोड़ सदस्य के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है़ 20 प्रतिशत नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है़ एक-एक बूथ तक पार्टी पहुंचेगी़
भाजपा नेता मेडिका में भर्ती: दूसरी तरफ बैठक में शामिल हाेने जमशेदपुर से रांची आये रामबाबू तिवारी को हार्ट अटैक आने के बाद मेडिका में भर्ती कराया गया है़ वह जैसे ही प्रदेश कार्यालय के पास पहुंचे, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार काे दी गयी. उन्होंने मुख्यमंत्री के आप्त सचिव से बात कर मेडिका में व्यवस्था करने काे कहा. दिनेश कुमार ने बताया कि रामबाबू तिवारी चाईबासा जिला भाजपा के प्रभारी हैं, इस कारण उन्हें भी बैठक में शामिल हाेना था.
एमपी में हम तोड़-फोड़ नहीं करेंगे, खुद टूटते हैं, तो सोचेंगे : शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तोड़-फोड़ नहीं करेगी़ यह हमारी नैतिकता नहीं है़ सरकार गिरानी होती, तो हम सरकार बनाने नहीं देते़ हमसे दो-चार सीटें ही ज्यादा थी़ं लेकिन हमने तत्काल पद छोड़ कर बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया़
ये लोग अपने से टूटते-फूटते हैं, तो सोचेंगे़ मध्य प्रदेश में कमलनाथ गुट, दिग्विजय गुट सहित कई गुट बन गये है़ं मध्य प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है़ श्री चौहान ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि आज मध्य प्रदेश के लोग कहते हैं : मामा गलती हो गयी़ राज्य में अराजक स्थिति है़ मध्य प्रदेश का मंत्रालय दलालों का अड्डा बन गया है़ ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया है़ एक दिन में चार-पांच बार एक ही अधिकारी की ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है़
हमारी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया़ राज्य में बिजली नहीं है, पूरा मध्य प्रदेश अंधेरे का राज्य हो गया है़ जनता इस सरकार से निजात चाहती है़ उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर गंभीरता से विचार होना चाहिए़ इसमें राष्ट्रहित है़ इससे विकास का माहौल बनेगा़ देश में हर छह महीने में कहीं ना कहीं चुनाव होते है़ं इससे राज्यों का विकास भी प्रभावित होता है़ पैसे का अपव्यय भी होता है़ एक राष्ट्र, एक चुनाव से पैसे का अपव्यय कम होगा़
झारखंड में निर्णय लेने वाली और परिणाम देने वाली सरकार
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड सभी दिशाओं में प्रगति कर रहा है़ पहले के झारखंड और आज के झारखंड में आसमान जमीन का फर्क है़ झारखंड में निर्णय लेने और परिणाम देनेवाली सरकार है़ रघुवर दास की सरकार ने विकास करके दिखाया है़ भ्रष्टाचार पर नकेल कसनेवाली सरकार है़ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भी महागठबंधन बना़ सबके एक होने के बावजूद हमने 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










