पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिला पैसा

रांची : झारखंड राज्य में लगभग चार लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना के तहत दो – दो हजार रुपये भेजे गये. खेलगांव में हजारों किसानों के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांकेतिक रूप से किसानों को 2 हजार रुपये का चेक दिया. सीएम ने किसानों को खाद और बीज का […]
रांची : झारखंड राज्य में लगभग चार लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना के तहत दो – दो हजार रुपये भेजे गये. खेलगांव में हजारों किसानों के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांकेतिक रूप से किसानों को 2 हजार रुपये का चेक दिया. सीएम ने किसानों को खाद और बीज का बीज का वितरण किया.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नवंबर तक 35 लाख किसानों को राशि भेजी जायेगी. इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास के साथ कृषि मंत्री रणधीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इसके अलावा विधायक जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव डीके तिवारी, कृषि सचिव पूजा सिंघल आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




