ePaper

सूखे की आहट : मॉनसून का आगमन, फिर भी 84 % क्षेत्र प्यासे, बिहार-झारखंड में कम हुई बारिश, 91 जलाशयों में पानी की कमी

Updated at : 24 Jun 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
सूखे की आहट : मॉनसून का आगमन, फिर भी 84 % क्षेत्र प्यासे, बिहार-झारखंड में कम हुई बारिश, 91 जलाशयों में पानी की कमी

नयी दिल्ली : मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद देश के अधिकांश राज्यों सूखे की स्थिति है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून तक 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश हुई है. वहीं, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 91 बड़े जलाशयों में से 80 प्रतिशत में पानी सामान्य से कम है. 11 […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद देश के अधिकांश राज्यों सूखे की स्थिति है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून तक 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश हुई है.
वहीं, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 91 बड़े जलाशयों में से 80 प्रतिशत में पानी सामान्य से कम है. 11 जलाशयों में पानी का भंडारण शून्य प्रतिशत है, जो देश में गंभीर जल संकट का सूचक है. इस तरह अब तक मॉनसून में औसतन 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गयी है.
मालूम हो कि मॉनसून की बारिश जून से शुरू होकर सितंबर अंत तक होती है.
मौसम विभाग के 36 उपसंभागों में से 25 प्रतिशत में कम वर्षा दर्ज की है, जबकि छह उपसंभागों में बेहद कम बारिश दर्ज की गयी है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर व पूर्वी राजस्थान में ज्यादा बारिश दर्ज की गयी है, जबकि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में ‘बहुत ज्यादा बारिश’ दर्ज की गयी है.
बिहार-झारखंड में भी कम हुई बारिश
पूर्व व उत्तर पूर्व संभाग में ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आते हैं. इन सभी क्षेत्रों में कम बारिश हुई है. हालांकि, यहां सामान्य बारिश का अनुमान था. महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा में कम बारिश से त्राहिमाम मचा है. दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी में करीब 38 फीसदी कम बारिश हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola