झारखंड में दो लाख सदस्य बनायेगा जदयू
Updated at : 21 Jun 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रेस क्लब में प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने किया. श्री कुमार ने कहा कि नौ जून को पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गये फैसले के तहत झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रेस क्लब में प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने किया. श्री कुमार ने कहा कि नौ जून को पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गये फैसले के तहत झारखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी.
अभियान के माध्यम से सूबे के सभी जिलों से लेकर पंचायत स्तर तक लोगों को जदयू से जोड़ना है. दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर सदस्यता प्रभारी एवं पर्यवेक्षक बनाये गये हैं. विदेशी महतो को प्रदेश जदयू का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता के माध्यम से आदिवासी, मूलवासी सहित सभी को जदयू से जोड़ने का काम किया जायेगा. पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सभी पार्टियों ने सरकार बनाने का काम किया, लेकिन झारखंड की जनता के हित में किसी ने भी काम नहीं किया. जदयू मजबूती के साथ विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.
मौके पर राज्य के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसमें झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो संघ के अध्यक्ष लंकेश सिंह, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, आप पार्टी के जिला सचिव इस्मा नैयर, कुशवाहा संघ के युवा अध्यक्ष अभय कुमार, भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य देवी दयाल मुंडा, चतरा जिला परिषद के सदस्य अरुण कुमार यादव, उपप्रमुख कोमल प्रसाद यादव समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए.
मौके पर प्रदेश जदयू के वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, शाहिद हसन, श्रवण कुमार, डॉ आफताब जमील, भगवान सिंह, सुशील सिंह, रमेश सिंह, संजय सहाय, जफर कमाल, शीला सिंह, आशा शर्मा, अखिलेश राय, अरविंद जायसवाल, बैद्यनाथ पासवान, संजय सिन्हा समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




