रांची : चेंबर के पूर्व अध्यक्ष एसके पोद्दार का निधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता एसके पोद्दार का निधन मंगलवार की शाम में लगभग 5.30 बजे हो गया. वे 78 साल के थे. वह अपने पीछे पत्नी आशा देवी और पुत्र संजीव पोद्दार, राजीव मोदी और अमित पोद्दार को छोड़ गये हैं. अंतिम संस्कार बुधवार को हरमू स्थित मुक्ति धाम […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता एसके पोद्दार का निधन मंगलवार की शाम में लगभग 5.30 बजे हो गया. वे 78 साल के थे. वह अपने पीछे पत्नी आशा देवी और पुत्र संजीव पोद्दार, राजीव मोदी और अमित पोद्दार को छोड़ गये हैं.
अंतिम संस्कार बुधवार को हरमू स्थित मुक्ति धाम में होगा. अंतिम यात्रा बुधवार की सुबह 11 बजे मेन रोड, जीइएल चर्च कांप्लेक्स के सामने स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से निकलेगी. उनके बड़े भाई केके पोद्दार ने बताया कि एसके पोद्दार कई दिनों से किडनी और हार्ट की परेशानी से जूझ रहे थे. पांच जून को रांची के निजी अस्पताल में भरती कराया गया था और तब से उनका इलाज चल रहा था. एसके पोद्दार 1986 में छोटानागपुर चेंबर के अध्यक्ष थे.
टैक्सेशन के काफी नामी वकील थे. इसके अलावा वे लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, आॅल इंडिया टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन में ईस्टर्न इंडिया के पहले अध्यक्ष 2011-13 में थे. उन्हें दिसंबर 2018 में गुवाहाटी में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर के कांफ्रेंस में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










