रांची : विधायक कोष के 328 करोड़ रुपये रिलीज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक कोष की राशि 328 करोड़ रुपये रिलीज कर दी है. सारे 82 विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि दी गयी है. जिलों को राशि तो दे दी गयी है, लेकिन उनमें से दो विधानसभा क्षेत्रों जगन्नाथपुर व रामगढ़ को पैसा नहीं जायेगा, क्योंकि इन दोनों जगहों पर विधायक नहीं […]
विज्ञापन
रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक कोष की राशि 328 करोड़ रुपये रिलीज कर दी है. सारे 82 विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि दी गयी है. जिलों को राशि तो दे दी गयी है, लेकिन उनमें से दो विधानसभा क्षेत्रों जगन्नाथपुर व रामगढ़ को पैसा नहीं जायेगा, क्योंकि इन दोनों जगहों पर विधायक नहीं हैं.
जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा और रामगढ़ के विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी सांसद बन गये हैं. ऐसे में ये दोनों विधानसभा क्षेत्र में अभी कोई विधायक नहीं हैं. यहां नये विधायकों के आने पर ही योजना स्वीकृत हो सकेगी. ऐसे में अभी 79 विधानसभा क्षेत्रों में योजनाअों के क्रियान्वयन पर राशि खर्च की जायेगी, जबकि एक मनोनीत विधायक को पैसा मिलेगा. सारे विधायकों को चार-चार करोड़ रुपये के हिसाब से राशि दी गयी है.
50-50 लाख पेयजल पर होंगे खर्च : हर विधायक को चार करोड़ रुपये में से 50-50 लाख रुपये पेयजल पर खर्च करने होंगे. उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी के उपाय करने होंगे.
विधायक पेयजल की जिस योजना को हरी झंडी दिखायेंगे, उसे स्वीकृत कर लिया जायेगा. यह व्यवस्था की गयी है कि जहां पेयजल की कोई भी योजना संचालित नहीं है, वहां विधायक कोष से पानी का प्रबंध किया जायेगा. इसके पूर्व विधायक कोष की राशि से शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही थी. यानी विधायक कोष की कुछ राशि इन योजनाअों पर खर्च करने का प्रावधान किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










