रांची : 30% से अधिक रैयती भूमि पर पौधरोपण नहीं करायेगा विभाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 9:49 AM
विज्ञापन
रांची : वन विभाग ने तय किया है कि नदी तट पर होनेवाले पौधरोपण के दौरान इस बात का ख्याल रखा जायेगा कि किसी भी रैयत की 30 फीसदी से अधिक जमीन नहीं ली जाये. वन विभाग ने नदी तट पर होनेवाले पौधरोपण के दौरान पड़नेवाली रैयतों की जमीन के उपयोग के लिए एक कमेटी […]
विज्ञापन
रांची : वन विभाग ने तय किया है कि नदी तट पर होनेवाले पौधरोपण के दौरान इस बात का ख्याल रखा जायेगा कि किसी भी रैयत की 30 फीसदी से अधिक जमीन नहीं ली जाये. वन विभाग ने नदी तट पर होनेवाले पौधरोपण के दौरान पड़नेवाली रैयतों की जमीन के उपयोग के लिए एक कमेटी बनायी थी.
कमेटी के अध्यक्ष विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक विक्रम सिंह गौड़ थे. सदस्य सचिव वनरोपण शोध एवं मूल्यांकन के वन संरक्षक कमलेश पांडेय थे. कमेटी में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज सिंह तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में एटी मिश्र थे. कमेटी ने तय किया है कि नदी तट पर पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान गैर मजरुआ जमीन को प्राथमिकता दी जाये.
अगर ऐसा संभव नहीं हो तो ऐसी जमीन ही चिह्नित की जाये, जहां अधिकतम 30 फीसदी भूमि ही रैयत की पड़े. इसके लिए रैयत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा. जमीन मालिक के साथ एक एकरारनामा भी किया जायेगा. कमेटी ने तय किया है कि नदी तट पर अधिकतम 40 मीटर किनारे तक ही पौधरोपण किया जायेगा, चाहे यह किसी तरह की भूमि हो.
200 किलोमीटर नदी तट पर प्लांटेशन की योजना : वन विभाग ने बरसात के मौसम में 200 किलोमीटर नदी तट पर पौधरोपण की योजना तैयार की है. इसके लिए सभी जिलों में नदियों को चिह्नित किया गया है. पिछले साल 135 किलोमीटर नदी तट पर वन विभाग ने पौधरोपण कराया था. इसका उद्देश्य नदियों के किनारे की मिट्टी कटाव को रोकना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










