बेड़ो : सड़क दुर्घटना में पांच घायल

बेड़ो : रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर तेतरटोली के समीप शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को धक्का मारने के बाद बाइक में ठोकर मार दी. घटना में बच्ची राखी कुमारी, बाइक सवार रोहित गोप व दिलीप गोप (जरिया, नहर टोला) घायल हो गये. वहीं बोलेरो सवार बुड़का सिसई निवासी सरक […]
बेड़ो : रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर तेतरटोली के समीप शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को धक्का मारने के बाद बाइक में ठोकर मार दी. घटना में बच्ची राखी कुमारी, बाइक सवार रोहित गोप व दिलीप गोप (जरिया, नहर टोला) घायल हो गये. वहीं बोलेरो सवार बुड़का सिसई निवासी सरक लोहरा व उसकी पत्नी रुक्मिणी देवी चोटिल हो गये.
आसपास के दुकानदारों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ राजीव ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहित गोप, दिलीप गोप व राखी कुमारी को रिम्स रेफर कर दिया. बोलेरो सवार सरक लोहरा ने बताया कि वह गांव से बोलेरो भाड़ा पर लेकर रांची एयरपोर्ट गये थे. लौटने के दौरान उक्त घटना घटी. बोलेरो में दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे. पुलिस ने चालक सहित बोलेरो जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




