दिल्ली में आंधी के कारण उड़ानें प्रभावित, बिहार-झारखंड में हुई बारिश, चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत
Updated at : 13 Jun 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बुधवार की शाम दिल्ली में अचानक धूल भरी आंधी चली. इसके कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आ रहीं 27 उड़ानें डाइवर्ट कर दी गयीं. कई विमान उड़ान नहीं भर सके. फ्लाइट ऑपरेशंस करीब 25 मिनट तक प्रभावित रहा. बाद में लैंडिंग और टेकऑफ दोबारा शुरू कर दिया गया. इधर, बिहार और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बुधवार की शाम दिल्ली में अचानक धूल भरी आंधी चली. इसके कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आ रहीं 27 उड़ानें डाइवर्ट कर दी गयीं. कई विमान उड़ान नहीं भर सके. फ्लाइट ऑपरेशंस करीब 25 मिनट तक प्रभावित रहा. बाद में लैंडिंग और टेकऑफ दोबारा शुरू कर दिया गया.
इधर, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आंधी के साथ जोरदार बारिश भी हुई. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गये.
इससे यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावाना जतायी है. बिहार और झारखंड में 18 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है. इसके चार-पांच दिनों बाद दोनों राज्यों के पूरे इलाके में मॉनसून सक्रिय हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




