रांची : आइसीआइसीआइ और एक्सिस बैंक के साथ एमओयू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 9:14 AM

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर नगरीय प्रशासन निदेशालय ने आइसीआइसीआइ बैंक व एक्सिस बैंक के साथ एमओयू किया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व सचिव अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में नगरीय प्रशासन के राजीव रंजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. योजना के शहरी के घटक तीन के तहत भागीदारी में […]

विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर नगरीय प्रशासन निदेशालय ने आइसीआइसीआइ बैंक व एक्सिस बैंक के साथ एमओयू किया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व सचिव अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में नगरीय प्रशासन के राजीव रंजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया.
योजना के शहरी के घटक तीन के तहत भागीदारी में किफायती आवास के निर्माण को लेकर राज्य के कई नगर निकायों में निविदा निकाली जा चुकी है. कमजोर आर्थिक वर्ग के लिए आवासों का निर्माण सात से आठ लाख की लागत पर किया जाना है. इसमें लाभुकों को अंशदान के रूप में 4.5 लाख से 5.5 लाख रुपये तक देना होगा.
पूर्व में भी केनरा बैंक एवं इलाहाबाद बैंक के साथ नगरीय प्रशासन निदेशालय एमओयू कर चुका है. एमओयू के दौरान सहायक निदेशक शैलेश प्रियदर्शी, एसएलटीसी विशेषज्ञ मुकेश झा, आइसीआइसीआइ बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार, राजेश मिश्र, परविंदर सिंह, एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक गोपाल दास व स्नेह सौरभ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola