रांची : एचइसी ने बनाया अत्याधुनिक हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर

Updated:
विज्ञापन

रांची : एचइसी के अभियंताओं ने अत्याधुनिक हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर बनाया है. इस मशीन की टेस्टिंग 10 जून को होगी. इस बाबत एचइसी के अधिकारी ने बताया कि यह एक मल्टीपर्स गतिशील मशीन है, जो कई तरह के कार्य कर सकती है. मशीन द्वारा लोडिंग, एक्सकावेटिंग, कटिंग, लेवलिंग का कार्य किया जा सकता है. अधिकारी ने […]

विज्ञापन
रांची : एचइसी के अभियंताओं ने अत्याधुनिक हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर बनाया है. इस मशीन की टेस्टिंग 10 जून को होगी. इस बाबत एचइसी के अधिकारी ने बताया कि यह एक मल्टीपर्स गतिशील मशीन है, जो कई तरह के कार्य कर सकती है. मशीन द्वारा लोडिंग, एक्सकावेटिंग, कटिंग, लेवलिंग का कार्य किया जा सकता है.
अधिकारी ने बताया कि यह मशीन माइनिंग क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है. इसका बकेट साइज 4.5 से 6.6 क्यूबिक मीटर है. इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि इसमें ईंधन की खपत बहुत कम होती है.
वहीं मेंटेनेंस का खर्च भी बहुत कम है. इस मशीन की खासियत यह है कि इलेक्ट्रोनिक कंट्रोल बहुत पावरफुल है, कम समय में अधिक कार्य, ऑपरेशन सिस्टम पूरी तरह से वातानुकूलित है, जो किसी भी मौसम में कार्य कर सकता है. इसका वजन 90 टन है.
अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर मशीन कम क्षमता वाला देश की कोयला कंपनियां विदेश से मंगाती है, जिसमें खर्च अधिक आता है. एचइसी में मशीन बनने से विदेशी पूंजी की भी बचत होगी. उन्होंने बताया कि यह एक मशीन एचइसी ने टेस्टिंग के लिए बनायी है. भविष्य में ऑर्डर मिलने पर एचइसी वृहत रूप से इस मशीन का निर्माण करेगा.
धुर्वा इएसआइ अस्पताल के जीर्णोद्धार का दिया प्रस्ताव
रांची. इएसआइ अस्पताल, धुर्वा का जीर्णोद्धार का प्रस्ताव अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने एचइसी प्रबंधन को दिया है. मालूम हो कि हटिया कामगार यूनियन के अध्यक्ष लालदेव सिंह ने इएसआइ अस्पताल के अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक को पत्र लिख कर अस्पताल को कहीं और शिफ्ट नहीं करने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी.
एचइसी में योगाभ्यास पखवाड़ा शुरू
रांची. एचइसी में गुरुवार से योगाभ्यास पखवाड़ा का शुभारंभ सुबह सात बजे जगन्नाथनगर क्लब, सेक्टर–3 में हुआ. पतंजलि योगपीठ समिति के योग प्रशिक्षक डॉ रामदेव प्रसाद गुप्ता के एचइसी के अधिकारियों व कर्मियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola