रांची में गुरु सम्मान की खास पहल, कुलपति-प्राचार्य समेत कई शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच ने रांची के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।

विज्ञापन

रांची. शिक्षक दिवस के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच की ओर से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षाविदों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया. मंच के सदस्यों ने कुलपति, प्राचार्य और शिक्षकों को श्रीमद्भगवद्गीता, अंगवस्त्र, पुस्तक और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंच के यूथ एवं स्टूडेंट वेलफेयर इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं. शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

इस दौरान डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो राजीव मनोहर, एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा, रांची वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ विनिता सिंह, डोरंडा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ दीपाली समेत विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में विशाल कुमार यादव, प्रभात कुमार महतो, दिवाकर कुमार यादव, करण सिंह, साह अफसर, ऋषभ मिश्रा, गौतम साहू, आदित्य समेत मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola