150 शिक्षकों को सम्मान, अंगवस्त्र और उपहार से जताया आभार... सिल्ली में गूंज परिवार का शिक्षक दिवस समारोह
सुदेश महतो ने शिक्षकों को सम्मानित किया | Prabhat Khabar Network
सिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सुदेश महतो ने 150 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरुजन ही समाज के सच्चे निर्माता होते हैं।
सिल्ली. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को गूंज परिवार की ओर से किसान भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि गूंज परिवार के संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शिक्षकों को सम्मानित किया. सिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के करीब 150 शिक्षक एवं पूर्व शिक्षकों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
इस अवसर पर गूंज परिवार के स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों को अंगवस्त्र, उपहार के साथ सुदेश कुमार महतो की ओर से शुभकामना संदेश पत्र भी भेंट किया.
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं. उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से नयी पीढ़ी की नींव तैयार होती है. शिक्षकों का योगदान समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण है.
मौके पर गौतम कृष्ण साहू, लक्ष्मी नारायण महतो, सुशील कुमार महतो, सीआरपी रूबी देव, कल्याणी कुमारी, जैकलिन विलियम एक्का, विंध्याचल राय, भागीरथ हजाम समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए