‘गुरु ही गढ़ते हैं व्यक्तित्व’... संत माइकल 2 स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने जताया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस में मौजूद विद्यार्थी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

सिल्ली के संत माइकल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

सिल्ली. संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्यालय के संस्थापक स्व कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक डॉ राकेश कुमार ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. प्राचार्य सीएल प्रजापति ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि गुरु समाज के पूरक हैं और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

कार्यक्रम का संचालन सिम्मी पाल एवं तंजीर फातिमा ने किया. मौके पर डॉ रूपेश कुमार, लवली कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola