6 सितंबर को ‘अन्याय दिवस’ मनायेगा कुरमी समाज, बूटी मोड़ पर होगा धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कुरमी विकास परिषद आज 6 सितंबर को अन्याय दिवस मना रहा है। 1950 में आदिवासी श्रेणी से हटाए जाने के विरोध में समाज ने धरना और प्रदर्शन का ऐलान किया है।

विज्ञापन

मेसरा. शिवाजी चौक, बूटी मोड़ में छह सितंबर को झारखंड कुरमी विकास परिषद की ओर से अन्याय दिवस मनाया जायेगा. परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रंधीर कुमार चौधरी ने बताया कि छह सितंबर 1950 को कुरमी समाज को आदिवासी श्रेणी से हटाया गया था. इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया जायेगा. परिषद ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola