रांची: घर से खेलते हुए निकली थी 11 साल की संध्या, अब हर दरवाजे पर बेटी को खोज रहा परिवार

Updated:
विज्ञापन

लापता बच्ची संध्या कुमारी की फाइल फोटो | प्रभात खबर

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है. 3 सितंबर को घर से खेलने निकली संध्या के अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. बरियातू थाना क्षेत्र के लंगरा डिपा, चिरौंदी से 11 वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परिजनों ने बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कर बच्ची की तलाश करने की गुहार लगायी है.

शिकायत के अनुसार, लंगरा डिपा, चिरौंदी निवासी सहदेव महतो ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी संध्या कुमारी तीन सितंबर को घर से खेलने के लिए निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

पुलिस को दी गयी शिकायत में बच्ची की उम्र 11 वर्ष, कद लगभग तीन फीट और रंग गोरा बताया गया है. वह पांचवीं कक्षा की छात्रा है और हिंदी बोलती है. परिजनों ने पुलिस को बच्ची की पहचान से संबंधित अन्य जानकारी भी उपलब्ध करायी है.

बच्ची के लापता होने के बाद परिजन चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola