हजारीबाग में मनचलों की लग गई वाट, पुलिस ने 117 जगहों पर छापेमारी कर 50 को दबोचा
हजारीबाग पुलिस के कब्जे में मनचले.
हजारीबाग पुलिस ने मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया. जिलेभर में 49 टीमों ने 117 जगहों पर छापेमारी कर 50 मनचलों को हिरासत में लिया.
आपके शहर में
Hazaribagh Police Action: झारखंड के हजारीबाग जिले में मनचलों और असामाजिक तत्वों की शनिवार शाम को पुलिस ने जोरदार तरीके से वाट लगाई है. मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए हजारीबाग पुलिस ने शनिवार रात विशेष समकालीन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए 49 टीमों ने 117 स्थानों पर छापेमारी की. इस अभियान के दौरान 50 मनचलों को हिरासत में लिया गया.
हिदायत के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़े गए मनचले
पुलिस ने सभी को संबंधित थानों में ले जाकर पूछताछ की. बाद में कड़ी हिदायत देने के बाद उन्हें पीआर (पर्सनल रिकॉग्निजेंस) बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी, हुड़दंग और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
जिलेभर में एक साथ हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार अभियान के लिए पहले से रणनीति तैयार की गई थी. इसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 49 टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने देर रात तक विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की. अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मनचलों में कानून का भय पैदा करना था.
इसे भी पढ़ें: रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का रजिस्ट्रेशन, PC-PNDT समिति की बैठक में तीन का रिन्यूअल मंजूर
हजारीबाग में आगे भी जारी रहेगा अभियान
हजारीबाग पुलिस ने कहा कि ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. लोगों से भी अपील की गई है कि छेड़खानी, हुड़दंग या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
इसे भी पढ़ें: AB-PMJAY: रांची में आयुष्मान भारत योजना के तहत दो नए अस्पताल लिस्टेड, तीन आवेदनों पर अगली बैठक में होगा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए