रांची : सीबीआइ के तीन अधिवक्ता हाइकोर्ट में होंगे नियुक्त
Updated at : 05 Jun 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सीबीआइ के तीन अधिवक्ता झारखंड हाइकोर्ट में नियुक्त किये जायेंगे. इसके लिए सीबीआइ की अोर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है. पत्र तीन जून को भेजा गया है. इसमें सीबीआइ ने कहा है कि वैसे अनुभवी अधिवक्ता जो सीबीआइ के पैनल में आना चाहते हैं, वे पांच जून तक […]
विज्ञापन
रांची : सीबीआइ के तीन अधिवक्ता झारखंड हाइकोर्ट में नियुक्त किये जायेंगे. इसके लिए सीबीआइ की अोर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है. पत्र तीन जून को भेजा गया है. इसमें सीबीआइ ने कहा है कि वैसे अनुभवी अधिवक्ता जो सीबीआइ के पैनल में आना चाहते हैं, वे पांच जून तक निर्धारित प्रपत्र में अपना पर्सनल और प्रोफेशनल डिटेल सीबीआइ के पास जमा कर सकते हैं. नियुक्ति तीन साल के लिए होनी है. आवेदन बार एसोसिएशन के माध्यम से करनी है.
पत्र तीन जून को लिखा गया है. वह पत्र चार जून को बार एसोसिएशन के पास पहुंचा है. पांच जून को ईद की छुट्टी है. ऐसे में कोई अधिवक्ता कैसे आवेदन देंगे. इसको देखते हुए एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने सीबीआइ को पत्र लिखा है कि अभी हाइकोर्ट में अवकाश है. कोर्ट 10 जून को खुलेगा. फिलवक्त अधिकतर अधिवक्ता बाहर हैं. इसलिए अावदेन देने की तिथि 18 जून तक बढ़ाई जाये. महासचिव ने यह भी कहा है कि अवधि बढ़ाने से अनुभवी अधिवक्ता भी इस पैनल के लिए आवेदन कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




