एनडीए की सुनामी से विपक्ष का सूपड़ा हुआ साफ : मंगल पांडेय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत पर झारखंड के चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एनडीए की सुनामी में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है. इस अभूतपूर्व जीत के लिए देश की जनता के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत पर झारखंड के चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एनडीए की सुनामी में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है. इस अभूतपूर्व जीत के लिए देश की जनता के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजग कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लाख प्रयास के बाद भी अन्य राज्याें की तरह झारखंड की जनता ने भी एनडीए के प्रति भरोसा जताकर एकतरफा परिणाम दिया है. पांच साल से देश में जो विकास की गंगा बह रही थी, अब उसे और तेज गति से आगे ले जाया जायेगा. इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश विकास, सुरक्षा, मजबूत नेतृत्व, आतंकवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है. यह ऐतिहासिक जीत देश की सवा सौ करोड़ से अधिक जनता व सभी वर्ग व समुदाय की जीत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










