ePaper

भाजपा और आजसू की जीत पर जश्न

Updated at : 24 May 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा और आजसू की जीत पर जश्न

कांके : भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. सुकुरहुटू रिंग रोड स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनाथ साहू, सुरेंद्र साहू, बलदेव साहू, मंडल अध्यक्ष ठानों मुंडा, बोड़ेया चौक में आजसू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मुंडा राजन, वीरेंद्र नारायण तिवारी, सूरज कुमार मिश्रा, हरिशंकर महतो, केंद्रीय युवा सरना विकास समिति के कार्यालय […]

विज्ञापन

कांके : भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. सुकुरहुटू रिंग रोड स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनाथ साहू, सुरेंद्र साहू, बलदेव साहू, मंडल अध्यक्ष ठानों मुंडा, बोड़ेया चौक में आजसू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मुंडा राजन, वीरेंद्र नारायण तिवारी, सूरज कुमार मिश्रा, हरिशंकर महतो, केंद्रीय युवा सरना विकास समिति के कार्यालय में अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोमा उरांव, अर्जुन टोप्पो, बाहा उरांव, ब्लॉक चौक में पंकज कुमार, चंद्रदीप कुमार, काजू डे, अजय झा, संतोष तिवारी, कांके मेन रोड में अमित यादव, संदीप यादव, नीतीश सिंह राजपूत, सतेंद्र सिंह बबलू, कुंदन सिंह, राजेश मोदक, विक्रम महतो सहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

चान्हो. चान्हो व मांडर में जश्न का माहौल रहा. कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों पर पटाखे फोड़े अौर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी. इधर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सुदर्शन भगत की जीत की खुशी में बीजूपाड़ा में विजय जुलूस निकाला गया.
मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में निकाले गये इस जुलूस में आजसू नेता कमलू साहू, विनय साहू, अशोक साहू, नवीन साही, विजय कुमार, रवि कुमार, देवनारायण साहू, सोनू सिन्हा, राजकुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
बेड़ो. लोहरदगा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी मनायी. मिठाई बांटी. मांडर विस सांसद प्रतिनिधि राकेश भगत ने कहा कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर सुदर्शन भगत पर विश्वास जताया है. इस दौरान उपप्रमुख धनंजय कुमार राय, लाल सत्य प्रकाश, सती देवी, हरिचरण महतो सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.
नामकुम. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर शाम नामकुम में विशाल जुलूस निकाला. मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ताअों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर मोदी के समर्थन में नारे लगाये व आतिशबाजी की.
इटकी. लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत की जीत पर भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनायी. टटकुंदो में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरके. इस दौरान प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन महतो, राजकुमार महतो, प्रकाश महतो, कंचित शाही, वीरेंद्र महतो, श्रीनाथ शाही, विनोद सहित अन्य मौजूद थे. इधर जिप सदस्य सह आजसू जिला उपाध्यक्ष लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव ने सुदर्शन भगत को जीत पर बधाई दी है.
पिस्कानगड़ी. नगड़ी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. मिठाई बांटी. पटाखे फोड़ कर खुशियां मनायी. डीजे की धुन पर जम कर झूमें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola