छठी बार रांची पर BJP का कब्जा, संजय सेठ ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को 283026 मतों से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 9:48 PM
रांची : रांची संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे संजय सेठ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोधकांत सहाय को 2,83,026 मतों के अंतर से हरा दिया. इस सीट पर वर्षों से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही टक्कर रही […]
रांची : रांची संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे संजय सेठ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोधकांत सहाय को 2,83,026 मतों के अंतर से हरा दिया.
इस सीट पर वर्षों से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही टक्कर रही है. एक बार बीएलडी और एक बार जनता दल ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. भाजपा ने पांच बार, तो कांग्रेस ने छह बार इस सीट पर कब्जा किया. ज्ञात हो कि भाजपा के टिकट पर पांच बार रामटहल चौधरी रांची से चुनाव जीते.
इस बार पार्टी ने टिकट काटा, तो रामटहल चौधरी बागी हो गये. भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को हराने के लिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ गये. लेकिन, उनके चुनाव लड़ने का कोई नुकसान भाजपा को नहीं हुआ. संजय सेठ बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहे. जबकि, रामटहल चौधरी महज 29,597 वोट ही जुटा पाएं.
कांग्रेस से इस सीट पर दो बार शिव प्रसाद साहू और दो बार सुबोधकांत सहाय ने जीत दर्ज की है. 1967 और 1977 में इस सीट से पीके घोष चुनाव जीते थे. सुबोधकांत सहाय एक बार जनता दल के टिकट पर भी चुनाव जीत चुके हैं.
उल्लेखनीय है कि रांची में 20 उम्मीदवार थे. इसमें भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड 60 फीसदी से ज्यादा मत मिले. उनको 7 साख से अधिक वोट मिले. रामटहल चौधरी 29454 (2.4 फीसदी) वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे.
अब तक : कब-कौन जीता
1999
जीते : रामटहल चौधरी (भाजपा)
हारे : केके तिवारी (कांग्रेस)
2004
जीते : सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस)
हारे : रामटहल चौधरी (भाजपा)
2009
जीते : सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस)
हारे : रामटहल चौधरी (भाजपा)
2014
जीते : रामटहल चौधरी (भाजपा)
हारे : सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










