राजीव गांधी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया
Updated at : 22 May 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी झारखंड की जनता को सदैव याद रहेंगे.
झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों एवं दूसरे सभी समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है. ऐसा उद्गार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था और उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए पहली बार कमेटी का गठन किया गया.
राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे. पंचायती राज्य स्थापित करने का उनका सपना आज भी झारखंड में अधूरा है, जिसे पूरा करने की आवश्यकता है. पंचायती राज्य के माध्यम से एक ओर जहां राज्य का विकास होगा.
वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार पर काफी अंकुश लगेगा. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनादि ब्रह्म, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसिफ, जगदीश साहू, नेली नाथन, पूर्णिमा सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा, मणिशंकर तिवारी, निरंजन पासवान समेत कई लोग शामिल थे.
श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेताओं ने स्व राजीव गांधी को याद किया
नेताओं ने कहा : पहली बार झारखंड अलग राज्य के लिए राजीव गांधी के नेतृत्व में ही कमेटी का गठन हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




