रांची : दुमका में सर्वाधिक वोटिंग तो धनबाद में सबसे कम

Updated at : 20 May 2019 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :  दुमका में सर्वाधिक वोटिंग तो धनबाद में सबसे कम

लोकसभा चुनाव. पहले दो चरण में बढ़ा वोट, अंतिम चरण में बनाया रिकॉर्ड सतीश कुमार, रांची : झारखंड में अंतिम चरण का मतदान रविवार को संताल परगना की तीन सीट दुमका, राजमहल और गोड्डा में संपन्न हुआ. अंतिम चरण में झारखंड में रिकॉर्ड मतदान हुआ. झारखंड की 14 लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा दुमका में […]

विज्ञापन
  • लोकसभा चुनाव. पहले दो चरण में बढ़ा वोट, अंतिम चरण में बनाया रिकॉर्ड
सतीश कुमार, रांची : झारखंड में अंतिम चरण का मतदान रविवार को संताल परगना की तीन सीट दुमका, राजमहल और गोड्डा में संपन्न हुआ. अंतिम चरण में झारखंड में रिकॉर्ड मतदान हुआ. झारखंड की 14 लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा दुमका में 71.97 फीसदी वोट पड़े, वहीं धनबाद में सबसे कम वोटिंग हुई. यहां पर सिर्फ 60.37 फीसदी ही मतदान हुआ था. धनबाद को छोड़कर सभी लोकसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है.
हालांकि अभी निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम चरण का अपडेटेड आंकड़ा जारी होना बाकी है. संभावना है कि अंतिम चरण में वोट का प्रतिशत और अधिक बढ़ सकता है. झारखंड में पहले चरण का चुनाव तीन लोकसभा सीट पलामू, चतरा और लोहरदगा में 29 अप्रैल को हुआ था.
पहले चरण में 64.97 फीसदी वोट पड़े थे. पिछले चुनाव की तुलना में पहले चरण में आठ प्रतिशत अधिक मत पड़े थे. वहीं दूसरे चरण का चुनाव चार सीट कोडरमा, खूंटी, हजारीबाग व रांची में छह मई को हुआ. दूसरे चरण में 65.99 प्रतिशत मत पड़े. तीसरे चरण का चुनाव गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद व सिंहभूम सीट पर 12 मई को हुआ. इन चारों सीट पर 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ. अंतिम चरण के चुनाव में झारखंड में रिकॉर्ड 70.77 प्रतिशत मतदान हुआ.
दुमका में 71.97, राजमहल में 71.69 और गोड्डा में 69.11 प्रतिशत मत पड़े. झारखंड में पिछले चुनाव की तुलना में विभिन्न लोकसभा में आठ प्रतिशत तक वोट की वृद्धि हुई है. निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन और अन्य स्वयंसेवी संगठनों की ओर से अभियान चलाया गया था. इसका असर भी वोटिंग में देखने को मिला. हर लोकसभा में वोट का प्रतिशत बढ़ा.
पिछले चुनाव की तुलना में सभी सीटों पर अधिक हुआ मतदान
झारखंड में लोकसभा चुनाव में पड़े वोट का प्रतिशत
लोकसभा वोट प्रतिशत
पलामू 64.24
चतरा 64.84
लोहरदगा 66.23
कोडरमा 66.68
खूंटी 69.91
हजारीबाग 64.83
रांची 64.40
गिरिडीह 66.98
जमशेदपुर 67.19
धनबाद 60.37
सिंहभूम 69.24
दुमका 71.97
राजमहल 71.69
गोड्डा 69.11
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola