नामकुम : युवक की मौत, एक गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नामकुम : खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत डूंगरी स्थित रिंग रोड में गुरुवार की दोपहर हुइ सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार दानियल चंपई (25 वर्ष) तथा अनूप नामक युवक पल्सर बाइक (जेएच01सीक्यू-3643) से खूंटी की ओर जा रहे थे. […]
विज्ञापन
नामकुम : खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत डूंगरी स्थित रिंग रोड में गुरुवार की दोपहर हुइ सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.
जानकारी के अनुसार दानियल चंपई (25 वर्ष) तथा अनूप नामक युवक पल्सर बाइक (जेएच01सीक्यू-3643) से खूंटी की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया तथा दोनों सड़क किनारे बनी नाली पर जा गिरे. घटना में बाइक चला रहे दानियल के सिर में गंभीर चोट पहुंची, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. अनूप को भी गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची खरसीदाग ओपी पुलिस ने शव व बाइक को कब्जे में ले लिया तथा घायल युवक को रिम्स भिजवाया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुरहू के रहनेवाले हैं.
मरम्मत के कारण एक ओर से ही चल रहे थे वाहन : घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. वहीं रिंग रोड में मरम्मत कार्य होने की वजह से दोनों ओर के वाहन एक ही लेन से गुजर रहे थे. दानियल ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. जिस कारण दुर्घटना में उसके सिर में काफी चोट पहुंची व अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










